हमारे बारे में
और पढ़ें आरईसी के बारे मेंआरईसी के बारे में
आरईसी लिमिटेड एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम और भारत की सबसे बड़ी एनबीएफसी में से एक है, जो नवीकरणीय ऊर्जा तथा गैर-विद्युत अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स सहित संपूर्ण विद्युत मूल्य श्रृंखला में नवोन्मेषी वित्तीय समाधान प्रदान करती है।
हमारा इतिहास
सूखे और अकाल के दौर में कृषि पंप-सेटों के ऊर्जीकरण हेतु वर्ष 1969 में स्थापित आरईसी आज उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए एक वित्तीय भागीदार बन चुका है।
मिशन एवं विज़न
एक प्रतिस्पर्धी, ग्राहक-अनुकूल और विकासोन्मुख संगठन के रूप में भारत के विद्युत क्षेत्र का वित्तपोषण और संवर्धन करते हुए त्वरित विकास और बेहतर जीवन गुणवत्ता के लिए बिजली उपलब्ध कराना।


















